छिंदवाड़ाः खेत पर जा रहे किसानों पर जंगली सुअरों का हमला, चार गंभीर घायल 

author-image
Akash Mishra
एडिट
New Update
छिंदवाड़ाः खेत पर जा रहे किसानों पर जंगली सुअरों का हमला, चार गंभीर घायल 

Chindwara. जंगली सुअर के हमले की चपेट में आने चार किसान घायल हो गए है। इनमें से एक किसान की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला चांद तहसील के चिखली खुर्द गांव का है। जानकारी के मुताबिक कुछ किसान अपने अपने खेतों पर जा रहे थे। इसी दौरान जंगली सुअरों ने अचानक हमला कर दिया। शोर मचाने पर जब आसपास के किसान दौड़ कर तब जाकर सुअर भागे। सुअर के हमले में चार किसान घायल हो गए। घायल किसानों में कलुआ वर्मा, अखिलेश कहार, महिला मूसाई यादव बताए गए हैं। एक अन्य की जानकारी सामने नहीं आ सकी। सभी चिखली खुर्द के रहने वाले हैं।



जंगली जानवर अक्सर करते हैं हमला

आपको बता दे कि, चांद तहसील में आने वाले चिखली खुर्द चारों तरफ जंगलों से घिरा हुआ है। ऐसे में जंगली जानवर पानी की तलाश में गांव की तरफ आ जाते हैं, और ग्रामीणों पर हमला कर देते है। घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है। 

 




 


घायल injured जंगली सुअर हमला मध्यप्रदेश न्यूज Wild Pig किसान Madhya Pradesh News Farmer Chhindwara News छिंदवाड़ा न्यूज attacked